उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के चेयरमैन और सचिव को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी आयोग कार्यालय में भेजे गए पत्र से दी गई। पत्र पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। सचिव की ओर से मामले की जानकारी दिए जाने पर एसएसपी ने एलआईयू से जांच कराई। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें पत्र 12 अक्तूबर को आयोग कार्यालय में पहुंचा था।