यूपी: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य करने के फैसले के खिलाफ अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि 15 मार्च तक विभिन्न जिलों में शाम के समय मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज किया जाएगा।
पहले चरण में सात मार्च को शाम 5:30 बजे बरेली समेत पांच जिलों में जुलूस आयोजित किए जाएंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से यूटा यह मांग उठाएगा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए।
यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि इस प्रदर्शन के बाद अगले चरण के आंदोलन की रूपरेखा भी सामने लाई जाएगी। वहीं, सात मार्च को दिल्ली में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राजधानी में रैली की तिथि तय करने पर चर्चा होगी।