हिंदू संस्कृति में करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम, आस्था और दीर्घायु के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को पूरे देशभर में श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जल उपवास रखती हैं।
शाम के समय महिलाएं विधिवत पूजा कर करवा माता की आराधना करती हैं, कथा सुनती हैं और पारंपरिक 16 श्रृंगार के साथ व्रत का पालन करती हैं। चंद्रमा के उदय के बाद, महिलाएं छलनी से चंद्र दर्शन करती हैं, अर्घ्य अर्पित करती हैं और फिर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत संपन्न करती हैं। यह व्रत न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि पारिवारिक एकता और प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है।
चंद्रोदय का समय: जानिए आपके शहर में कब होगा चांद का दीदार
करवा चौथ पर व्रत का समापन चंद्र दर्शन के बाद होता है, ऐसे में हर शहर में चंद्रोदय के समय की जानकारी बेहद जरूरी होती है। नीचे प्रमुख शहरों के चंद्रोदय का समय दिया गया है:
| शहर | चंद्रोदय का समय |
|---|---|
| लखनऊ | 8:02 PM |
| कानपुर | 8:06 PM |
| आगरा | 8:14 PM |
| मथुरा | 8:16 PM |
| झांसी | 8:17 PM |
| गाजियाबाद | 8:12 PM |
| मेरठ | 8:10 PM |
| हापुड़ | 8:10 PM |
| गोरखपुर | 7:53 PM |
| अलीगढ़ | 8:12 PM |
| बनारस (वाराणसी) | 7:58 PM |
| प्रयागराज | 8:02 PM |
| अयोध्या | 8:49 PM |
| मुरादाबाद | 8:06 PM |
| बरेली | 8:05 PM |
| अमरोहा | 8:07 PM |
| पीलीभीत | 8:01 PM |
| लखीमपुर खीरी | 8:00 PM |
| बहराइच | 7:57 PM |
| मैनपुरी | 8:09 PM |
| एटा | 8:10 PM |
| देवरिया | 7:52 PM |
| आजमगढ़ | 7:55 PM |
| बिजनौर | 8:07 PM |
| बस्ती | 7:55 PM |
| बलिया | 7:52 PM |
| शामली | 8:11 PM |
| शाहजहांपुर | 8:04 PM |
| गोंडा | 7:57 PM |
| मुजफ्फरनगर | 8:09 PM |
| उन्नाव | 8:09 PM |
| हरदोई | 8:04 PM |
| ललितपुर | 8:18 PM |