उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुए हादसे के बाद सीएम योगी पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं. वहां पहुंचकर सीएम योगी ने भीड़ की स्थिति और मेले की स्थिति का जायजा लिया.

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1885576487094673506

CM योगी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सीएम योगी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि वसंत पंचमी के दिन शाही/अमृत स्नान है, इस दिन किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हो. सीएम योगी ने बसंत पंचमी स्नान को लेकर त्रिवेणी संगम घाट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1885581280001351941