कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज सोशल मीडिया पर वायरल हुए एआई से तैयार किए गए वीडियो के विरोध में भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च निकाला। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया, जिसके दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनावपूर्ण नोकझोंक भी हुई। इस घटना के दौरान हरीश रावत सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एआई से तैयार किया गया वीडियो चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में झूठ फैलाना है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ किए वादों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया। रावत ने कहा कि युवाओं की उम्र पार हो रही है और सरकार ने अब तक किसी भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार एक माह के भीतर अपने वादों को पूरा नहीं करती है, तो वे 30 जनवरी 2026 को गांधी पार्क में 24 घंटे का धरना देंगे।