उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित बैराज बिजलीघर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि आग की तीव्रता काफी ज्यादा है, जिसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तेज लपटों और धुएं के कारण राहत कार्य में शुरुआती दौर में बाधा भी आई।

इलाके को किया गया सील

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया है। आसपास के लोगों की आवाजाही रोक दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

आग के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग इसकी जांच में जुटा हुआ है।