विकासनगर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित एक मजार सहित अन्य अस्थायी ढांचों को हटाकर जमीन को खाली कराया।
जानकारी के अनुसार, यह भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है और लंबे समय से इस पर अवैध कब्जा कर ढांचा खड़ा किया गया था, जिसे धार्मिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस मामले में पहले ही संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त किया गया और भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।