समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपना 52वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी।
अखिलेश यादव इस विशेष मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” इस पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के संदेश का जवाब देते हुए उनका धन्यवाद किया।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “समाजवादी पार्टी प्रमुख और वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनके सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।” अखिलेश ने मायावती के शुभकामना संदेश पर आभार प्रकट करते हुए प्रतिक्रिया दी।
Read News: अपनादल (एस) में फिर फूटा असंतोष, बागी नेता आज कर सकते हैं ‘अपना मोर्चा’ का ऐलान