मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ को आज रविवार के दिन अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली का सफर काफी आसान हो जाएगा, जिसमें तकरीबन 55 मिनट लगने का अनुमान है।
एक घंटे से भी कम में पूरा होगा सफर
नमो भारत ट्रेन के शुभारंभ के बाद अब मोदीपुरम से लेकर दिल्ली सराय काले खां तक का समय एक घंटे से भी कम (55 मिनट) में पूरा होगा, क्योंकि मेरठ के मोदीपुरम से लेकर सराय काले खां के बीच सभी 15 स्टेशन के संपूर्ण कॉरिडोर में ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।