2010 बैच के IPS सुरेंद्र झा BSF में संभालेंगे कमान, झारखंड सरकार ने किया रिलीज

रांची में झारखंड पुलिस के डीआईजी (कार्मिक) सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किए जाने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया है।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। झा झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
केंद्र सरकार के पत्र के बाद हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 18 मई को राज्य सरकार को पत्र भेजकर उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की सूचना दी थी। पत्र में उन्हें बीएसएफ में डीआईजी पद पर भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया गया था। इसी के आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है।
लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी
सुरेंद्र कुमार झा को उनके कार्यकाल के दौरान कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का अनुभव रहा है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई बार साहसिक और उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें पुलिस वीरता पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है।
कई जिलों में निभा चुके हैं जिम्मेदारी
वे रांची ग्रामीण क्षेत्र में एसपी और एसएसपी के पद पर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया। इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा जैसे जिलों में भी बतौर पुलिस अधीक्षक उन्होंने प्रभावी कार्य किया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले 26वें अधिकारी
झा झारखंड कैडर के 26वें आईपीएस अधिकारी हैं जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य में 146 आईपीएस अधिकारी तैनात हैं, जिनमें से 26 अधिकारी विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.