पहले चरण से ठीक पहले जन सुराज को झटका, मुंगेर प्रत्याशी भाजपा में शामिल

मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंगेर सीट पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है।
संजय कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी कुमार प्रणय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि अब वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने संजय सिंह का स्वागत करते हुए कहा, “उनके आने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और मुंगेर में एनडीए की जीत और सुनिश्चित होगी।”
चुनाव से महज एक दिन पहले हुए इस राजनीतिक बदलाव ने पूरे क्षेत्र के माहौल को गर्मा दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजय कुमार सिंह के भाजपा में शामिल होने से मतदाताओं पर असर पड़ सकता है और यह कदम भाजपा के लिए बड़ा चुनावी फायदा साबित हो सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.