खराब मौसम में भी नहीं थमी नीतीश की रफ्तार, सड़क मार्ग से पहुंचे मिथिला और किया रोड शो

HIGHLIGHTS
- खराब मौसम और लगातार तेज बारिश के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दरभंगा में शुक्रवार को प्रस्तावित जनसभा को रद्द करना पड़ा।
- हालांकि, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम रद्द नहीं किया बल्कि सड़क मार्ग से दरभंगा जिले के बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।
- उन्होंने रोड शो के जरिए जनता से जदयू प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।
- बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया।
- इस दौरान जदयू के का…
दरभंगा। खराब मौसम और लगातार तेज बारिश के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दरभंगा में शुक्रवार को प्रस्तावित जनसभा को रद्द करना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम रद्द नहीं किया बल्कि सड़क मार्ग से दरभंगा जिले के बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने रोड शो के जरिए जनता से जदयू प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।
बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी उनके साथ मौजूद रहे।
रोड शो के दौरान नीतीश कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य के विकास कार्यों को निरंतरता देने के लिए फिर से जदयू सरकार को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास और सुशासन के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।
हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा, सड़क मार्ग से पहुंचे सीएम
दरअसल, कुशेश्वरस्थान में मुख्यमंत्री की बड़ी जनसभा आयोजित की जानी थी, लेकिन खराब मौसम और हेलीकॉप्टर उड़ान रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से समस्तीपुर होते हुए कुशेश्वरस्थान पहुंचकर रोड शो किया।
मैथिली ठाकुर ने किया पारंपरिक स्वागत
नीतीश कुमार के सड़क मार्ग से आने की खबर मिलते ही अलीनगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर उनसे मिलने पहुंचीं। उन्होंने मिथिला की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इन सीटों पर मुख्य मुकाबला
कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जदयू के अतिरेक कुमार का मुकाबला वीआईपी के गणेश भारती से है, जबकि बेनीपुर सीट पर जदयू प्रत्याशी विनय कुमार चौधरी का सामना कांग्रेस के मिथिलेश चौधरी से हो रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.