बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए प्रचार खत्म, मतदान 11 नवंबर को

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। शाम पांच बजे तक सभी राजनीतिक दलों को प्रचार बंद करना था। अब मतदान दो दिन बाद, 11 नवंबर को होगा।
इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए 45,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 4,109 बूथ संवेदनशील और 4,003 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे तक होगा, जबकि बोधगया के 106 बूथों पर वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मतदाता और उम्मीदवारों की संख्या
दूसरे चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान के अधिकारिता वाले कुल मतदाता तीन करोड़ 70 लाख हैं, जिनमें एक करोड़ 95 लाख पुरुष, एक करोड़ 74 लाख महिला और चार लाख चार हजार दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 63,373 सर्विस वोटर, 943 थर्ड जेंडर और 43 एनआरआई वोटर हैं। 18-19 वर्ष आयु के मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.