दरभंगा में संजय सरावगी की माता के द्वादशा श्राद्ध में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष नितीन नवीन

दरभंगा: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के द्वादशा श्राद्ध समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक विजय सिन्हा और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
संजय सरावगी की माता का 13 जनवरी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से कई राजनीतिक और सरकारी नेता उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।
श्राद्ध के बाद नितीन नवीन सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा की कोर कमिटी की बैठक चल रही है। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव की पांच सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा की जा रही है। संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार और राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की संभावना है।






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.