तेजस्वी की ताजपोशी पर चिराग का हमला, राजद को बताया परिवार की पार्टी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आज राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। एक तरफ जदयू ने उन पर आपराधिक मामलों का आरोप लगाया है, वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा(आर) प्रमुख चिराग पासवान ने उनके नेतृत्व और काबिलियत पर प्रश्न उठाए हैं।
चिराग पासवान का बयान
चिराग पासवान ने कहा, "आरजेडी की ऐतिहासिक हार का कारण क्या था? तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, इसलिए पार्टी की कमान उनके हाथों में दी गई। उन्हें इतना बड़ा पद देना यह दर्शाता है कि आरजेडी केवल एक परिवार तक सीमित रह गई है।"
तेजस्वी की योग्यता पर उठे सवाल
उन्होंने आगे कहा कि, "इतनी बड़ी हार के बाद भी उन्हें पार्टी का महत्वपूर्ण पद दिया गया। यदि उनकी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा होता, तो यह जिम्मेदारी उनका स्वाभाविक अधिकार होती। इसके अलावा, लंबे समय तक उन्होंने मीडिया और कार्यकर्ताओं से संपर्क नहीं रखा। अब हार के बावजूद इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना इस बात का संकेत है कि पार्टी केवल एक परिवार की पार्टी बन गई है।"
चिराग पासवान के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, और अब तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर बहस और भी तेज होने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.