हिमाचल में मौसम बदला, कई जिलों में बारिश; 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। शनिवार दोपहर ऊना के बंगाणा क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं शिमला में आसमान पर हल्के बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
कई दिनों तक बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 30 जून तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। 1 और 2 जुलाई को प्रदेश के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
3 जुलाई को भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि इसी अवधि में मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शिमला – 27.8
सुंदरनगर – 36.4
भुंतर – 36.0
कल्पा – 25.4
धर्मशाला – 32.0
ऊना – 39.4
नाहन – 35.4
केलांग – 24.8
सोलन – 31.6
मनाली – 28.8
कांगड़ा – 36.5
मंडी – 36.2
बिलासपुर – 37.5
चंबा – 33.7
रिकांगपिओ – 30.5
बरठीं – 36.0
नेरी – 39.1
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.