गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें नेचुरल घरेलू उपाय

गर्मियों की तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर न सिर्फ सेहत पर पड़ रहा है, बल्कि त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। कुछ ही मिनटों की धूप में बाहर निकलने पर स्किन टैनिंग, डलनेस और थकान साफ नजर आने लगती है। चाहे आप चेहरे को स्टोल, गमछा या छाते से ढक लें, फिर भी त्वचा की प्राकृतिक चमक कम होती जाती है।
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को रैशेज, पिंपल्स और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय त्वचा को राहत देने के साथ-साथ उसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।
करी पत्ता से पाएं अंदर और बाहर से फायदा
करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा और बाल दोनों बेहतर होते हैं। वहीं, इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों और दाग-धब्बों में राहत मिल सकती है।
खीरा रखे त्वचा को ठंडा और हाइड्रेटेड
खीरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ त्वचा को भी हाइड्रेट रखता है। इसे डाइट में शामिल करने से स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है। खीरे का रस चेहरे पर लगाने से रैशेज और टैनिंग में राहत मिलती है, जबकि आंखों पर इसके स्लाइस रखने से थकान और डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं।
एलोवेरा है स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइज़र
एलोवेरा को स्किन के लिए बेहद असरदार प्राकृतिक इंग्रेडिएंट माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। इसे चेहरे पर लगाने से सनबर्न, पिंपल्स और रैशेज में आराम मिलता है। विटामिन ई के साथ मिलाकर इसका उपयोग और भी फायदेमंद माना जाता है।
नीम से मिलती है त्वचा को शुद्धता
नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण और एक्ने से बचाने में मदद करते हैं। नीम के पत्तों का पेस्ट लगाने या पानी में उबालकर उससे नहाने से त्वचा की समस्याओं में सुधार हो सकता है। कुछ लोग नीम की पत्तियों का सेवन भी त्वचा के लिए लाभकारी मानते हैं।
एवोकाडो बढ़ाता है स्किन की हेल्थ
विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो त्वचा को पोषण देने में मदद करता है। इसे डाइट में शामिल करने के साथ मैश करके फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को मुलायम और टाइट बनाने में सहायक होता है।
ग्रीन टी से मिलता है नेचुरल ग्लो
ग्रीन टी न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करती है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सेहत में भी सुधार करते हैं। इसे पीने के अलावा फेस टोनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे त्वचा पर नैचुरल चमक बनी रहती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.