गोपालगंज में मासूम बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक युवक ने उसे अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के दौरान बच्ची की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
मासूम की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।
ग्रामीणों ने आक्रोश में आरोपी मोहम्मद सारीक पर हमला किया और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले आई। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है और गोपालगंज के एक बाइक शोरूम में पेंटर के रूप में काम करता है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसे गलत तरीके से पकड़ा गया है और बच्ची को वह अपनी बेटी की तरह मानता है।
एसपी विनय तिवारी ने मामले की गंभीरता को लेकर बताया कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को जल्द ही सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दे रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.