सऊदी अरब में बड़ा हादसा: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

रियाद। सऊदी अरब के प्रमुख तेल और औद्योगिक क्षेत्र रास तनुरा से एक बड़ा हादसा सामने आया है। रविवार सुबह करीब 6 बजे सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से सरकारी मीडिया ने की है।
सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी 14 लोग सऊदी नागरिक थे। रास तनुरा क्षेत्र फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है और इसे सऊदी अरामको का एक अहम तेल व औद्योगिक केंद्र माना जाता है।
ऊर्जा मंत्रालय ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही कहा गया है कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों को जांच में लगा दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेलिकॉप्टर क्रैश किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसे में किस मॉडल का हेलिकॉप्टर शामिल था और क्या इससे अरामको के परिचालन पर कोई प्रभाव पड़ा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.