'न मैं कभी गिड़गिड़ाई, न इटली झुका…' ट्रंप के बयान पर मेलोनी का तीखा पलटवार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बड़ा कूटनीतिक विवाद सामने आया है। यह विवाद ट्रंप के उस इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ, जो उन्होंने इटली के टेलीविजन नेटवर्क ‘La7’ को दिया था। इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने मेलोनी को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी।
ट्रंप ने क्या कहा था?
‘La7’ को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस के एवियन में हुए 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए “भीख मांगी” थी। ट्रंप ने कहा, “मेलोनी? उन्होंने मुझसे फोटो के लिए भीख मांगी थी, मुझे उनके लिए दुख महसूस हुआ (तरस आ गया), इसलिए मैं मान गया।”
मेलोनी का कड़ा जवाब
ट्रंप के इस बयान पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वीडियो संदेश जारी कर इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मेलोनी ने कहा कि वह ट्रंप के “पूरी तरह से मनगढ़ंत” बयान से हैरान हैं और ऐसे शब्दों का तुरंत जवाब देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह काल्पनिक हैं और वह यह समझ नहीं पा रही हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। मेलोनी ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है।
मेलोनी ने आगे कहा कि ट्रंप की राजनयिक प्राथमिकताओं पर सवाल उठते हैं और यह शर्म की बात है कि वह अमेरिका और पश्चिम के विरोधियों के खिलाफ उतनी सख्ती नहीं दिखाते। उन्होंने स्पष्ट कहा, “इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते।”
इटली के उप-प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द
इस बयान के बाद कूटनीतिक स्तर पर असर भी देखने को मिला है। इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने 21 और 22 जून की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप के बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि यह पूरे देश का अपमान है।
मेलोनी और पीएम मोदी को लेकर चर्चा
इस बीच मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वैश्विक मंचों पर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों नेताओं को उनके मजबूत जनादेश और लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। जी7 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी मुलाकातों और बातचीत ने भारत-इटली संबंधों को और मजबूत किया है।
सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की इस केमिस्ट्री को ‘#Melodi’ नाम से भी जाना जाता है।
फ्रांस के एवियन में हुए जी7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “इंस्टाग्राम पर सबसे प्रसिद्ध जोड़ा” बताया था।
इसके अलावा पीएम मोदी की रोम यात्रा के दौरान मेलोनी को ‘मेलॉडी’ टॉफी भेंट करने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसे करोड़ों लोगों ने देखा। मेलोनी कई बार सार्वजनिक रूप से पीएम मोदी को “दुनिया के सबसे पसंदीदा नेताओं में से एक” बता चुकी हैं और दोनों नेताओं की अनौपचारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.