पवन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष से लिया आशीर्वाद, राज्यसभा उम्मीदवार बनने की अटकलें तेज

बिहार: राज्यसभा की पांच खाली सीटों को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने बीजेपी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, जिसके बाद उनके राज्यसभा उम्मीदवार होने की चर्चाएँ जोर पकड़ गई हैं।
मुलाकात के बाद पवन सिंह ने मीडिया से कहा, "मैंने उनका आशीर्वाद लिया है। जो पार्टी नेतृत्व चाहेगा, वही होगा।" उनके इस बयान से राज्यसभा सीट की संभावनाओं पर अटकलें बढ़ गई हैं।
वहीं, राजद भी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है और वे इस बार राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ही दिनों में पार्टी उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार की पांच सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि चुनाव 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.