रांची: सुजीत सिन्हा गिरोह के साथ पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग पहाड़ में देर रात पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गिरोह के सदस्य आफताब के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी और नाकाबंदी अभियान चलाया। रात करीब दो बजे बालसिरिंग की ओर जाती संदिग्ध बाइक को रोकने पर युवक ने गिरोह के अन्य साथियों की जानकारी दी। आरोपी सोनू के निशानदेही पर पुलिस टीम बालसिरिंग पहुंची, जहां गिरोह के सदस्यों ने अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मोर्चा संभाला और लगभग पांच मिनट तक चली मुठभेड़ में आफताब घायल हुआ। भागने का प्रयास करने वाले अन्य अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची में अपराधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। जो आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हाल ही में डोरंडा में हुई गोलीबारी और मोनू राय के घर फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है। इस कार्रवाई से गिरोह की साजिशों पर बड़ा प्रहार हुआ है और मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.