राजद प्रत्याशी की पत्नी रिंकू कुमारी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

दानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रीटलाल राय की पत्नी और कोथवां मुसहरी प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रिंकू कुमारी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने खगौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अधिकारियों के अनुसार, रिंकू कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पति रीतलाल राय के समर्थन में प्रचार करती नजर आ रही थीं। यह वीडियो फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। हालांकि, निर्वाचन अधिकारियों ने वीडियो और उसके स्क्रीनशॉट को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।
एसडीओ ने की कार्रवाई की अनुशंसा
मामले की जानकारी मिलते ही निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिव्या शक्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन को पत्र लिखकर रिंकू कुमारी के निलंबन की अनुशंसा की है।
सरकारी सेवक के लिए प्रचार पर सख्त रोक
अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.