नवादा में सड़क हादसा: तीन युवकों की बाइक दुर्घटना में मौत

नवादा। जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा मोड़ के पास शनिवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक गयाजी जिले के रिवला गांव के रहने वाले थे और अपने मित्र की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने अकबरपुर जा रहे थे। घटना के समय तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक तेज गति से चल रही थी और कटघरा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट दूर खेत में जा गिरी। तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, और हादसा इतना गंभीर था कि वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीतामढ़ी थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार, 20 वर्षीय इंद्रन मांझी और 42 वर्षीय सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि बाइक तेज गति से बिजली के खंभे से टकराई, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.