बोकारो में 15 महीने तक बंद कर रखने का सनसनीखेज मामला, मां-बेटे को पुलिस ने बचाया

बोकारो शहर के सेक्टर-6डी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां और उसके बेटे को करीब 15 महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि रविवार को सेक्टर-6 क्षेत्र से सूचना मिली थी कि सेक्टर-3डी निवासी अशोक सिंह ने सेक्टर-6डी के मकान में संतोष सिंह (48) और उनकी मां सीता देवी (70) को पिछले 15 महीनों से बंद रखा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों को मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार, जब मां-बेटे को बाहर लाया गया, वे बेहद कमजोर स्थिति में थे और बोलने में भी कठिनाई महसूस कर रहे थे। उन्हें तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अशोक सिंह और संतोष सिंह के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अशोक सिंह ने दोनों को अपने क्वार्टर में कैद कर रखा था।
डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) भी गठित की गई है, जो पूरी घटनाओं की तह तक जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पिछले कई महीनों से अकेला उस मकान में रहता था और किसी को अंदर नहीं आने देता था। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अन्य लोग इस घटना में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.