कुचायकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर-ट्रक टक्कर, एथेनाल रिसाव से मचा हड़कंप

कुचायकोट (गोपालगंज) – कुचायकोट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शुक्रवार शाम बलथरी चेक पोस्ट के पास एक टैंकर और तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। टैंकर में भरा एथेनाल टक्कर के बाद रिसने लगा, जिससे इलाके में तुरंत अलर्ट घोषित कर दिया गया।
स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचकर रिसाव को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं। गंभीर हालात को देखते हुए गोरखपुर से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम भी बुला ली गई है।
अग्निशमन विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने बताया कि यह टैंकर गुवाहाटी से 36 हजार लीटर एथेनाल लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे चेक पोस्ट के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एथेनाल अत्यंत ज्वलनशील है और किसी भी छोटी चिंगारी से बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए मौके पर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।
दुर्घटना के कारण टैंकर के आसपास का क्षेत्र सुरक्षित कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हादसे के बाद मौके पर दो दर्जन से अधिक अग्निशमन कर्मी, उपकरणों के साथ तैनात हैं। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार और कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन सहित कई अधिकारी पर कैंप कर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.