शीर्ष नक्सली देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

तेलंगाना। सूत्रों के अनुसार नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने हाल ही में तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ हथियार पुलिस के हवाले किए। फिलहाल पुलिस ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया था। अगर यह खबर पुष्टि हो जाती है, तो संगठन एक साल के भीतर दूसरी बार अपने शीर्ष नेतृत्व से वंचित हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, देवजी के साथ कई सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की संभावना है।
इससे पहले, पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए थे। 19 नवंबर 2025 को भी नक्सली टॉप लीडर माडवी हिड़मा को मारने के बाद देवजी के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उस समय आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। उस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के मारेडुमिल्ली जंगलों में कुल सात नक्सली मारे गए थे, जिनमें पोलित ब्यूरो मेंबर और देवजी भी शामिल बताए गए थे।
वर्ष 2025 से अब तक समय-समय पर देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन इस बार उनकी सरेंडर की खबर तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने है। आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.