बीजापुर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8-8 लाख रुपये के दो इनामी माओवादी मारे गए। इस दौरान घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री भी बरामद की गई।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद डीआरजी टीम ने 12 सितंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर तलाशी लेने पर दो माओवादी मृत पाए गए।
पहचान के अनुसार मारे गए माओवादी हैं:
- हिड़मा पोड़ियाम (34 वर्ष), निवासी बेडसेट, इन्द्रावती क्षेत्र। कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सक्रिय सदस्य। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम था।
- मुन्ना मड़कम (25 वर्ष), निवासी कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा। कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सदस्य और उस पर भी 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बरामद सामग्री:
- 01 .303 रायफल, 01 मैग्जीन, 04 जिंदा राउंड
- 01 12 बोर बंदूक, 04 जिंदा राउंड
- बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्कैनर सेट
- माओवादी साहित्य और अन्य प्रतिबंधित सामग्री
यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों को कम करने और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.