‘शून्य एक्सप्रेसवे, शून्य पुल, शून्य विकास’- पीएम मोदी का आरजेडी शासन पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 1990 से 2005 तक चले आरजेडी शासनकाल में बिहार विकास से पूरी तरह वंचित रहा और उस दौर को “जंगलराज” की संज्ञा दी।
पीएम मोदी ने कहा कि उस समय बिहार में शासन के नाम पर केवल लूटपाट और भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने सवाल किया, “उन 15 वर्षों में कितने एक्सप्रेसवे बने? शून्य। कोसी नदी पर कितने पुल बने? शून्य। पर्यटन सर्किट, खेल परिसर, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी या आईआईएम कितने बने? कुछ नहीं। यही जंगलराज की सच्चाई है।”
उन्होंने कहा कि जो लोग उस समय सत्ता में थे, वे खुद को जनता का “माई-बाप” समझते थे, जबकि उनके लिए जनता ही सर्वोपरि है। पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग जंगलराज चलाते थे, वे खुद को शहंशाह मानते थे, लेकिन मोदी अलग है। मेरे माई-बाप जनता-जनार्दन हैं। आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।”
पहले चरण के मतदान पर की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के हर कोने से मतदान को लेकर उत्साहजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं। “सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें हैं, माताएं, बहनें, बेटियां और युवा बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे हैं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने एनडीए की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा, “आज पूरे बिहार से एक ही आवाज उठ रही है—‘फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार।’ माताओं-बहनों की उम्मीदें और नौजवानों के सपने ही इस जनसमर्थन की ताकत हैं। नौजवानों, याद रखो—मोदी की गारंटी है कि तुम्हारा सपना ही मोदी का संकल्प है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.