कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
<br>

नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल को लेकर कहा कि इथेनॉल की ऊर्जा क्षमता कम होने से माइलेज में मामूली अंतर आ सकता है, लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचने की बातें गलत हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि E20 लागू करने से पहले ARAI और वाहन कंपनियों ने कई परीक्षण किए थे, पुराने वाहनों के कुछ पुर्जों में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। गडकरी ने इथेनॉल, मेथेनॉल और आइसो-ब्यूटेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि पेट्रोल-डीजल आयात पर निर्भरता कम हो सके।

1 अप्रैल 2026 से सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी गई है। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर फैल रहे इंजन खराब होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि अब तक ऐसा कोई प्रमाणित मामला सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पुरानी गाड़ियों में लंबे समय बाद कुछ पुर्जों पर असर की संभावना जताई गई है, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 250cc सेगमेंट की बाइक्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और स्टाइलिश डिजाइन के चलते यह सेगमेंट युवाओं के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। अगर आप रोजमर्रा की सवारी या लॉन्ग राइड के लिए बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Bajaj Pulsar N250, Suzuki Gixxer 250 और Hero Xtreme 250R जैसे विकल्प आपके सामने मौजूद हैं। Bajaj Pulsar N250 Bajaj Pulsar N250 में 249cc का एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो करीब 24.5hp की पावर जनरेट करता है। यह बाइक शहर…

रेनो काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और इसे फाइनेंस के जरिए घर लाने की योजना है, तो जानना जरूरी है कि कितनी डाउन पेमेंट और हर महीने कितनी EMI देनी होगी। रेनो काइगर की कीमत रेनो काइगर का बेस वेरिएंट “Authentic” है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.80 लाख रुपये है। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 6.32 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसमें करीब 23 हजा…