कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, विशेषकर नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देश की पूरी युवा पीढ़ी के साथ अन्याय और भरोसे का संकट बताया। थरूर ने कहा कि मौजूदा परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा कमजोर हो रहा है। उनके अनुसार, “छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन अचानक पेपर लीक, भ्रष्टाचार या अनियमितताओं की खबरें सामने आ जाती हैं, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो जाते हैं और कई बार…

सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर चल रहा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने मंगलवार को संसद भवन एनेक्सी में आयोजित शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति के समक्ष पेश होकर इस प्रणाली और इससे जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर अपनी बात रखी। समिति इस बैठक में सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लागू OSM सिस्टम और छात्रों द्वारा उठाई गई पारदर्शिता एवं मूल्यांकन संबंधी चिंताओं की समीक्षा कर रही थी। टेंडर प्रक्रिया…

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से आने वाले समय में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन और उत्पादन लागत में इजाफा होगा, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो यह ब…


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर हमले की कोशिश सामने आई। बोर्ड ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक जैसी गतिविधियां करने का प्रयास किया। इसके बावजूद पोर्टल सामान्य रूप से कार्य करता रहा और हजारों छात्रों ने बिना किसी बड़ी परेशानी के अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए। सीबीएसई के अनुसार, यह पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभालने में सक्षम है। मंगलवार दोपहर…


जम्मू क्षेत्र में किसान तेजी से पारंपरिक खेती से हटकर लीची की हाई डेंसिटी प्लांटेशन (HDP) तकनीक को अपना रहे हैं। अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी की संभावनाओं के कारण यह आधुनिक बागवानी मॉडल किसानों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। बागवानी विभाग के अनुसार, एचडीपी तकनीक अपनाने वाले किसान एक कनाल भूमि से सालाना लगभग 24 हजार से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। इसी संभावनाओं को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आने वाले वर्षों में 3,200 से अधिक कनाल पारंपरिक लीची बागानों को हाई डेंसिटी प्लांटेश…

मुजफ्फरनगर में सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्टंट में इस्तेमाल की जा रही एक थार और एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किया गया है। बेलड़ा गांव में सड़क पर बना स्टंट का वीडियो पुलिस के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर चार पहिया वाहनों से स्टंट करते हुए पाए गए। इस घटना…


पाकिस्तान के लाहौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। लाहौर हाई कोर्ट के बाहर एक महिला अपनी आठ बेटियों को छोड़कर अपने नए पति के साथ चली गई, जबकि बच्चियां रो-रोकर मां को रोकने की कोशिश करती रहीं। जानकारी के अनुसार, शबनम बीबी को लाहौर हाई कोर्ट से अपने नए पति गुलाम हुसैन के साथ रहने की अनुमति मिल गई थी। फैसले के बाद जब वह अदालत परिसर से बाहर निकलीं, तो उनकी बेटियां उनसे लिपटकर रोने लगीं, लेकिन मां ने बिना रुके आगे बढ़ना चुना। मामले में बताया गया है कि गुलाम हुस…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुल 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तमकुहीराज और पावानगर की पावन भूमि पर आने को सौभाग्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण के बाद यह उनका इस क्षेत्र का पहला दौरा है। उन्होंने इस क्षेत्र को धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भूमि भगवान राम के पुत्र कुश से जुड़ी हुई मानी जाती ह…

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन एनएसयूआई ने सीबीएसई की नई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। संगठन ने जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई ने अदालत से मांग की है कि मौजूदा सत्यापन प्रक्रिया को दोबारा खोला जाए, विवादित मामलों में उत्तर पुस्तिकाओं की मैन्युअल जांच सुनिश्चित की जाए और पूरी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की स्वतंत्र विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। छात्र सं…