इंफाल। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे हिंसा से दूर रहें और शांति व्यवस्था कायम रखें। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय नेताओं को राज्य की स्थिति से अवगत कराने के लिए राज्यसभा सदस्य सनाजाओबा के साथ दिल्ली जा रहा हूं। मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है और सभी को अपने काम और बोलने में बहुत सावधान रहना चाहिए। शांति और एकता का आग्रह करते हुए सिंह ने कहा कि हमें एक साथ काम करना चाहिए और हिंसा को पीछे छोड़ देना चाहिए।
ज्ञात हो कि सीबीआई द्वारा अरंबाई टेंगोल नेता अशेम कानन सिंह के गिरफ्तार करने के बाद प्रदेश में हिंसा फैल गई थी। इस दौरान कई जगहों पर सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई थी। कानन पुलिस सेवा से हुआ था बर्खास्त मणिपुर पुलिस ने सोमवार को कहा कि सीबीआई द्वारा गिरफ्तार अरंबाई टेंगोल नेता अशेम कानन सिंह को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया था। वह हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह हथियारों की सीमा पार तस्करी में लिप्त था।