मेरठ: छेड़छाड़ पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

मेरठ। लिसाड़ी गेट निवासी छेड़छाड़ पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आबिद निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर में लिसाड़ी गेट की रहने वाली युवती से आबिद ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पीड़िता ने लोहिया नगर थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आबिद छेड़छाड़ पीड़िता पर फैसले का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने 17 जून को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लिसाड़ी गेट पुलिस ने आबिद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Read News: इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल, कांग्रेस का पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here