भारत-पाकिस्तान सीजफायर का सकारात्मक असर अडानी ग्रुप की कंपनियों पर देखने को मिला। सोमवार को अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया, जिससे एक ही दिन में ग्रुप की मार्केट वैल्यू में 70,145.44 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा मुनाफा अडानी इंटरप्राइजेज को हुआ, जिसका मार्केट कैप करीब 20 हजार करोड़ रुपए बढ़ा।
अडानी ग्रुप की कंपनियों का मुनाफा
- अडानी इंटरप्राइजेज: मार्केट कैप 19,955.78 करोड़ बढ़कर 2,79,848.43 करोड़ रुपए हो गया।
- अडानी पोर्ट एंड एसईजेड: 12,064.38 करोड़ की बढ़त से मार्केट कैप 2,94,416.14 करोड़ रुपए पर पहुंचा।
- अडानी पॉवर: 12,708.62 करोड़ का फायदा, मार्केट कैप 2,10,762.43 करोड़ रुपए।
- अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस: मार्केट कैप में 8,090.65 करोड़ की बढ़त, अब 1,07,364.64 करोड़ रुपए।
- अडानी ग्रीन एनर्जी: 9,876.45 करोड़ की बढ़त, मार्केट कैप 1,49,097.06 करोड़ रुपए।
- अडानी टोटल गैस: 3,161.96 करोड़ का इजाफा, मार्केट कैप 69,436.51 करोड़ रुपए।
- एसीसी लिमिटेड (सीमेंट): 861.95 करोड़ की बढ़त, मार्केट कैप 34,911.53 करोड़ रुपए।
- अंबुजा सीमेंट: 3,337.54 करोड़ का मुनाफा, मार्केट कैप 1,33,365.82 करोड़ रुपए।
- सांघी इंडस्ट्रीज: 63.29 करोड़ का इजाफा, मार्केट कैप 1,568.30 करोड़ रुपए।
- एनडीटीवी (मीडिया): 24.82 करोड़ की बढ़त, मार्केट कैप 783.65 करोड़ रुपए।
कुल मुनाफा और मार्केट कैप
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कुल 10 कंपनियों का मार्केट कैप 12,11,409.07 करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बढ़कर 12,81,554.51 करोड़ रुपए हो गया। इस बढ़ोतरी से अडानी ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू में 70 हजार करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ।
मूल वजह: सकारात्मक बाजार माहौल
सीजफायर के सकारात्मक असर और शेयर बाजार में सुधार के चलते अडानी ग्रुप की कंपनियों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी ग्रुप के शेयरों में मजबूती बनी रह सकती है।