इस हफ्ते शेयर बाजार में 4 दिन का कारोबार हुआ, जिसमें तीन दिन बाजार में वृद्धि और एक दिन गिरावट रही। कारोबारी हफ्ते की शुरुआत 28 अप्रैल को हुई, जब सेंसेक्स में 1.27% और निफ्टी में 1.20% की बढ़त देखी गई। इसके बाद 29 अप्रैल को बाजार में हल्की बढ़त और 30 अप्रैल को हल्की गिरावट आई। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहा। फिर 2 मई को सेंसेक्स 0.32% और निफ्टी 0.05% की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
रिलायंस ने निफ्टी का टॉप गेनर बनने का मुकाम हासिल किया
इस हफ्ते रिलायंस का शेयर निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा, जिसमें 9.38% की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद अडानी पोर्ट का शेयर दूसरे नंबर पर रहा, जिसमें 6.21% की वृद्धि हुई। मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर 6.05% की तेजी के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारती एयरटेल के शेयर में 4.62% की बढ़त आई, जो चौथे स्थान पर रहा, जबकि SBI लाइफ के शेयर में 4.11% की वृद्धि के साथ यह पांचवें स्थान पर रहा।
श्रीराम फाइनेंस रहा निफ्टी का टॉप लूजर
इस हफ्ते श्रीराम फाइनेंस निफ्टी का टॉप लूजर रहा, जिसमें 7.78% की गिरावट आई। पिछले हफ्ते भी श्रीराम फाइनेंस निफ्टी का टॉप लूजर था, जहां 5.28% की गिरावट देखी गई थी। JSW स्टील दूसरे नंबर पर रहा, जिसमें 5.37% की गिरावट आई। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 4.85% की गिरावट आई, जो तीसरे नंबर पर था। Bajaj Finserv में 4.28% की गिरावट आई, और हीरो मोटोकॉर्प में 3.98% की गिरावट आई, जिससे यह पांचवे स्थान पर रहा।
भारत-पाक तनाव का असर शेयर बाजार पर
SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल इक्विटी रिसर्च हेड, सनी अग्रवाल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण घरेलू शेयर बाजार में घबराहट देखने को मिल रही है। हालांकि, एशियाई बाजारों से समर्थन मिल रहा है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता की संभावना के संकेत से वैश्विक बाजार में विश्वास लौटा है। इससे पहले, Apple और Amazon के कमजोर परिणामों के बाद बाजार में कमजोरी देखी गई थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार दिख रहा है।