भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगभग स्थिर रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स कमजोर होकर 116 अंक से अधिक फिसलते हुए 85,450 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 26,145 के आसपास कारोबार करता दिखा।

बाजार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली का दबाव देखा गया। इसके साथ ही वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजारों में सुस्ती का असर शुरुआती कारोबार में दिखाई दिया।

शेयर बाजार में नरमी के बीच रुपये में भी कमजोरी दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निकासी के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे फिसलकर 89.73 के स्तर पर पहुंच गया।