नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की।
रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने शनिवार को 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
तीन दिनों के वीकेंड के बाद फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 57 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने अब तक 76.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें 19.25 करोड़ रुपये ओवरसीज मार्केट से आए हैं।
बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस (पहला वीकेंड)
- डे 3 कलेक्शन: 17.75 करोड़ रुपये
- नेट इंडिया कलेक्शन: 47.50 करोड़ रुपये
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 76.25 करोड़ रुपये
फिल्म का पहला वीकेंड उम्मीद के मुताबिक मजबूत रहा है, जिसमें लगातार तीन दिनों तक अच्छी कमाई दर्ज की गई। हालांकि अब फिल्म के लिए असली चुनौती वीकडेज में प्रदर्शन बनाए रखना होगा।
फिल्म की कहानी (Cocktail 2 Story)
‘कॉकटेल 2’ साल 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसे होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। कहानी सिसिली की पृष्ठभूमि पर आधारित है और लंबे समय से रिश्ते में रह रहे कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है।
कहानी में मोड़ तब आता है जब दिया, कुणाल की निष्ठा को परखने के लिए अपनी दोस्त एली (कृति सेनन) को शामिल करती है, जिससे रिश्ते में तनाव और उलझन बढ़ जाती है।
फिल्म को लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है, जबकि इसका निर्माण दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले किया है।