करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं: अनिंद्य चटर्जी

प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी ने पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैंने विनम्रता से पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया। आपका धन्यवाद, लेकिन मैं अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं उस चरण से आगे निकल गया हूं।’

चटर्जी को 2002 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। अनिंद्य चटर्जी ने कहा कि यदि उन्हें यह पुरस्कार 10 साल पहले दिया जाता, तो वह उसे स्वीकार करते।

पद्मश्री एक जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य
अनिंद्य चटर्जी बंगाल के जीवंत संगीत जगत के दूसरे ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार किया है। इससे पहले दिग्गज गायिका संध्या मुखर्जी उर्फ संध्या मुखोपाध्याय को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने यह सम्मान लेने से मना कर दिया। उनका कहना है कि पद्मश्री एक जूनियर कलाकार के लिए अधिक योग्य हैं।केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।

इसके अलावा पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here