सुजैन खान और एक्टर जायद खान की मां का देहांत हो गया। फिल्मफेमर, एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान बढ़ती उम्र की समस्याओं से ग्रस्त थीं। निधन की जानकारी मिलते ही कई सेलेब्स सुजैन और जायद को सपोर्ट देने पहुंचे हैं। जया बच्चन, शबाना आजमी, बॉबी देओल के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स को सुजैन, जायद के घर पर देखा जा रहा है। सुजैन खान की मां जरीन खान उर्फ कतरक का शुक्रवार शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे जायद पूरे परिवार के साथ नजर आए। जरीन खान की प्रेयर मीट सोमवार को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में होगी।