म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप; जापान के पास कांपी धरती; सुनामी की चेतावनी जारी

जापान के पास द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में अमेरिकी संस्था- यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा, स्थानीय समयानुसार सोमवार की सुबह मुख्य द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया।

समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं
टोंगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूर है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।

क्यों संवेदनशील है टोंगा, इस द्वीपीय देश की आबादी कितनी 
टोंगा की भौगोलिक स्थिति संवेदनशील है। इस पोलिनेशियाई देश में 171 द्वीप हैं। यहां की आबादी 1,00,000 से थोड़ी अधिक है। अधिकांश लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।

भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ
गौरतलब है कि म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने नौसेना के दो जहाजों सतपुड़ा और सावित्री की मदद से राहत सामग्री भेजी है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी गई ये मानवीय मदद लेकर दोनों जहाज 29 मार्च को रवाना हुए। बता दें कि म्यांमार भूकंप में 1644 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here