दक्षिण कोरिया प्लेन हादसे के बाद एक और विमान हादसा हो गया है. कनाडा एयरलाइंस का एक विमान हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है.
एयर कनाडा के एक विमान ने हैलीफैक्स हवाई अड्डे पर लैंडिंग कै दौरान आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, विमान ने हवाई अड्डे पर भयावह लैंडिंग की। इस दौरान विमान रनवे से फिसल गया और उसके लैंडिंग गियर टूट गए। देखते ही देखते विमान में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह विमान PAL एयरलाइंस का है, जो सेंट जॉन्स और हैलिफैक्स के बीच एयर कनाडा की उड़ान AC2259 का संचालन कर रहा था। इससे कुछ ही घंटे पहले रविवार को दक्षिण कोरियाई शहर मुआन के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद 181 यात्रियों को ले जा रहा जेजू एयर का विमान ब्लास्ट हो गया था। इस दुर्घटना में केवल दो लोग ही बच पाए, जबकि 179 अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है।