नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दो विदेशी नागरिक देश में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 71 ग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद किया है, जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा माना जाता है। शुरुआती जांच में यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग सप्लाई चेन भारत में किन-किन नेटवर्क से जुड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।