यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को एक ताज़ा इंटरव्यू में कहा कि वे अमेरिका और रूस के बीच किसी भी फैसले को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि यूक्रेन शांति प्रक्रिया में बराबर का सदस्य नहीं है. लेकिन यूक्रेन बातचीत की मेज पर होगा. उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई नेता नहीं है जो उनके बिना रूस से निपट सके.
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “मैं यूक्रेन के बारे में अमेरिका और रूस के बीच किसी भी फैसले को कभी स्वीकार नहीं करूंगा. न ही यूक्रेन के वयस्क और बच्चे इसे स्वीकार करेंगे.’ उन्होंने कहा कि यह युद्ध हमारे खिलाफ है और यह हमारी मानवीय क्षति है. बता दें कि यूक्रेन को अगले हफ्ते सऊदी अरब में रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ शांति वार्ता में भाग लेने का निमंत्रण नहीं मिला है.
‘मैं अमेरिका के समर्थन आभारी हूं लेकिन…’,
इंटरव्यू के दौरान युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, ‘ मैं अमेरिका और अमेरिका के भीतर यूक्रेन के समर्थन का शुक्रिया अदा करूंगा. हम इन सबके लिए आभारी हैं लेकिन दुनिया में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो हमारे बिना पुतिन के साथ सौदा कर सके.’ अमेरिका में दोबारा ट्रंप शासन शुरू होने के बाद से यूक्रेन पर लगातार युद्धविराम का दबाव डाल रहा है. ट्रंप खुद युक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का पूरजोर विरोध कर रहे हैं.
यूक्रेन युद्ध की आग यूरोप तक फैलने वाली है:जेलेंस्की
इससे एक दिन पहले जेलेंस्की ने म्यूनिख कॉन्फ्रेंस के बाद ट्रंप के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए युद्धविराम करने से साफ मना कर दिया था. उन्होंने म्यूनिख सम्मेलन के मंच से घोषणा की कि यूक्रेन युद्ध की आग शांत होने के बजाय और भड़कने वाली है. यह आग विश्व युद्ध में तब्दील होने वाली है जिसका विस्तार यूरोप तक होने वाला है. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. साथ ही रूस और अमेरिका की शर्तों पर युद्ध विराम से इनकार करके उन्होंने साफ कर दिया है कि यह युद्ध जल्द खत्म होने वाला नहीं है.