जर्मनी के म्यूनिख में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। मामले में जर्मनी पुलिस ने बताया कि एक कार ड्राइवन ने एक भीड़ को टक्कर मार दी, जिससे ये बड़ा हादसा हुआ। साथ ही पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ड्राइवर घटनास्थल पर सुरक्षित है और अब उसे कोई खतरा नहीं है।
बता दें कि शुक्रवार से म्यूनिख में शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है। इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले है।