प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस के एक दिन के दौरे के लिए एथेंस पहुंचे. यहां सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय उनका स्वागत करने पहुंचे. भारतीय समुदाय ने ढोल नगाड़ों से पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात भी की. 

40 साल बाद भारत का कोई पीएम ग्रीस पहुंचा है. इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते ग्रीस का दौरा किया था. पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के बाद ग्रीस पहुंचे. यह यात्रा ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर है.

कैसा होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम?

- पीएम मोदी ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया.
- पीएम मोदी अपने ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने पर चर्चा होगी. 
- पीएम मोदी ग्रीस के राष्ट्रपति से भी मिलेंगे.
- पीएम मोदी का दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है. वह ग्रीस में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे.
- यात्रा के दौरान पीएम ग्रीक प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक बिजनेस लंच में भी हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी एथेंस में टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे और वहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे.