2 अप्रैल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 60 देशों के ऊपर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है, तभी से दुनियाभर में आर्थिक तौर पर बड़ी उठा-पटक चल रही है. ट्रंप ने 60 देशों पर लगाए टैरिफ में चीन के ऊपर 34 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका के सभी सामान पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था.
अब इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कही है. अमेरिका के स्काई न्यूज के अनुसार ट्रंप ने कहा है कि अगर चीन ने अपना 34 प्रतिशत टैरिफ वापस नहीं लिया तो उसके ऊपर एक्स्ट्रा 50 प्रतिशत टैरिफ और लगाया जाएगा.
चीन को ट्रंप ने दिया कल तक का टाइम
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करके कहा है कि चीन ने जो 34 फीसदी टैरिफ अमेरिका पर लगाया है, अगर उसे कल तक नहीं हटाया तो चीन के ऊपर एक्स्ट्रा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. ऐसे में चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार रुकने के कोई संकेत नहीं हैं.