वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार या युद्ध सामग्री मुहैया कराएगा, उस पर अमेरिका तुरंत प्रभाव से 50 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले में किसी देश को कोई रियायत या छूट नहीं दी जाएगी।

ईरान में नई शुरुआत का दावा

अपने बयान में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई व्यवस्था के तहत यूरेनियम का संवर्धन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर वहां दबे हुए परमाणु मलबे को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर नष्ट करेगा।

ट्रम्प के इस कदम को अमेरिका की विदेश नीति में कड़ा रुख माना जा रहा है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा मामलों पर भी देखा जाएगा।