भारतीय वायु सेना (IAF) ने लद्दाख के न्योमा में दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावरों में से एक का निर्माण किया है. न्योमा के एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड में दुनिया के सबसे ऊंचे एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बनाया गया है. एटीसी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चल रहे फिक्स्ड विंग विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन को नियंत्रित करता है. भारतीय वायुसेना चीन से मुकाबला करने के लिए लगातार अपने फाइटर विमानों और हेलीकाप्टरों की उड़ान क्षमता को निरंतर बेहतर बना रही है. बड़े विमानों, फाइटर विमान उड़ाने के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड तैयार किए जा रहे हैं.
वायुसेना पूर्वी लद्दाख के न्योमा, दौलत बेग ओल्डी, फुक्चे में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड बना रही है. भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर भी लगाए जा रहे हैं. इसकी के तहत न्योमा में दुनिया के सबसे ऊंचे एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर में से एक टावर यहां बनाया गया है.