कोरोना महामारी का प्रकोप देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच खबर आई है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद तमाम सावधानियां बरत रहा हूं। साथ ही उन लोगों से कोरोना जांच की अपील की है जो हाल ही में उनके संपर्क में आए हों।