विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-रूस वार्ता का किया स्वागत, कहा– शांति का रास्ता केवल संवाद से

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका और रूस के बीच अलास्का में संपन्न शिखर वार्ता को सकारात्मक पहल करार दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह बैठक वैश्विक शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत इस बातचीत में हुई प्रगति का स्वागत करता है और मानता है कि आगे का समाधान केवल संवाद और कूटनीति से ही संभव है।

जायसवाल ने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें यूक्रेन युद्ध पर टिकी हैं और सभी चाहते हैं कि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो। उन्होंने दोहराया कि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद और आपसी समझ ही सबसे प्रभावी रास्ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here